जयपुर-सवाई रेल मार्ग का विद्युतीकरण पूरा, सवाई से पहली इलेक्टिक ट्रेन पहुंची जयपुर, अब आने-जाने में कम समय लगेगा

दो साल से चल रहा था विद्युतीकरण का काम, रेलवे को ज्यादा राजस्व मिलेगा

सवाई माधोपुर। जयपुर सवाई माधोपुर रेल मार्ग के विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस पर सवाई माधोपुर से जयपुर के बीच पहली इलेक्ट्रॉनिक मालगाड़ी गुरुवार को चलाई गई। जिसके बाद से अब जयपुर सवाई माधोपुर मार्ग पर डीजल के जगह इलेक्ट्रिक इंजन का उपयोग होगा तथा यात्रियों को समय की बचत के साथ साथ रेलवे को भी अधिक राजस्व मिल सकेगा।जयपुर सवाई माधोपुर रेल मार्ग के विद्युतीकरण का कार्य 2 साल से चल रहा था। विद्युत लोकोमोटिव से मालगाड़ी का ट्रायल रन दिनांक 29 मई को शिवदासपुरा पदमपुरा- सवाई माधोपुर रेल खंड पर सफलतापूर्वक किया गया था।

आयुक्त रेल संरक्षा द्वारा 30 जुलाई को जयपुर यार्ड का निरीक्षण कर उपयुक्तता प्रमाण पत्र जारी करने के बाद पहली बार गुरुवार को 42 डिब्बों की ये मालगाड़ी 1150 टन भार लेकर सुबह 5:30 बजे सवाई माधोपुर से रवाना हुई तथा 75 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से 10:48 पर जयपुर पहुंची।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इलेक्ट्रिक इंजन द्वारा ट्रेनों के संचालन से प्रदूषण में कमी आएगी तथा पर्यावरण के लिए भी यह अनुकूल रहेगा। यह मार्ग इलेक्ट्रॉनिक होने के कारण जयपुर से सवाई माधोपुर के बीच 20 मिनट की बचत होगी। वही मार्ग पर इलेक्ट्रॉनिक ट्रेनें चलने से यात्रियों ने खुशी है।

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...