पियरे ऑगस्टिनी, फेरेंस और एन हुलियर को फिजिक्स का नोबेल प्राइज:इलेक्ट्रॉन की स्टडी के लिए मिला सम्मान, रमन यह खिताब जीतने वाले इकलौते भारतीय

फिजिक्स में 2023 का नोबेल प्राइज पियरे ऑगस्टिनी, फेरेंस क्राउसज और एन हुलियर को मिला है। कमिटी ने इलेक्ट्रॉन्स पर स्टडी के लिए इन्हें ये खिताब दिया है। यह अवॉर्ड उन प्रायोगिक तरीकों के लिए दिया गया जिसमें मैटर में इलेक्ट्रॉन की गतिशीलता की स्टडी के लिए प्रकाश के एटोसेकंड पल्स उत्पन्न किए गए।

एनी हुलियर फिजिक्स के फील्ड में नोबेल जीतने वाली पांचवीं महिला बनी है। अब तक फिजिक्स के क्षेत्र में 119 लोगों को इस खिताबा से नवाजा गया है। इससे पहले सोमवार यानी, 2 अक्टूबर को मेडिसिन क्षेत्र में नोबेल प्राइज कैटलिन कारिको और ड्रू वीसमैन को मिला है। प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन एक सप्ताह तक चलेगा।

इसके बाद केमिस्ट्री के विजेताओं की घोषणा 4 अक्टूबर को की जाएगी। साहित्य यानी लिटरेचर में प्राइज 5 अक्टूबर को दिया जाएगा। नोबेल पीस प्राइज की घोषणा 6 अक्टूबर को होगी। इसके बाद इकोनॉमिक साइंस में विनर्स की घोषणा 9 अक्टूबर को की जाएगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गायत्री यज्ञ एवं राम आदर्शो पर शिक्षक व विद्यार्थियों के साथ चर्चा

जयपुर. साकेत किड्स एकेडमी में अनुकरणीय आदर्श प्रभु श्री...

“युवाओं की प्रतिभा और ज्ञान से सशक्त होगा आत्मनिर्भर भारत” — डॉ. प्रेमचंद बैरवा

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का भव्य दीक्षांत समारोह :...