शादी के 6 महीने बाद पत्नी संग उदयपुर पहुंचे पंकज आडवाणी

बोले- लंबे समय से आने की कोशिश में था, अब यहां की खूबसूरती देखने का मौका मिला

उदयपुर। 23 बार बिलियर्ड्स विश्व विजेता पंकज आडवाणी झीलों के शहर उदयपुर पहुंचे। लेकसिटी में उन्होंने अपनी पत्नी सानिया के साथ 36वां जन्मदिन मनाया। पंकज ने झीलों को देखने के साथ राजस्थानी व्यंजनों का भी लुफ्त उठाया। उन्होंने बताया कि उदयपुर पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुका है। मैं लंबे समय से यहां आने की कोशिश में था। अब इस खूबसूरती को नजदीक से देखने का मौका मिला है। पंकज आडवाणी ने इसी साल 6 जनवरी को मशहूर मेकअप आर्टिस्ट सानिया शदादपूरी के साथ शादी की थी।

पंकज आडवाणी अंतरराष्ट्रीय भारतीय बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी हैं। उन्होंने मात्र 19 वर्ष की उम्र में 3 विश्व खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था। पंकज अब तक 23 बार विश्व चैंपियन बन चुके हैं। पंकज पद्मभूषण, अर्जुन अवार्ड, राजीव गांधी खेल रत्न समेत कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं।

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...