महेंद्र सिंह धोनी पर पाकिस्तानी इंफ्लूएंसर ने पूछा अजीबोगरीब सवाल, हरभजन सिंह ने लगा दी क्लास, लिखा- आज कल क्या फूंक रहे हो?

पाकिस्तान के स्पोर्ट्स इंफ्लूएंसर ने सोशल मीडिया पर एमएस धोनी को लेकर काफी अजीबोगरीब ट्वीट कर दिया जिसपर पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह ने उनकी क्लास लगाने के साथ उनको उन्हीं की भाषा में जवाब भी दिया।

पाकिस्तान के कई खेल पत्रकार और स्पोर्ट्स से जुड़े इंफ्लूएंसर अक्सर कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं जिससे वह अपने खिलाड़ियों के साथ अपने देश का भी मजाक उड़वाते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार पाकिस्तान के खेल इंफ्लूएंसर फरीद खान सोशल मीडिया पर अक्सर क्रिकेट को लेकर चर्चा करते हैं, जिसमें इस बार उन्होंने ट्विटर पर अपने एक पोस्ट में एमएस धोनी और मोहम्मद रिजवान में कौन सा खिलाड़ी बेहतर है इसके लेकर सवाल पूछा। उनके इस सवाल पर कई क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर नाराजगी जाहिर की जिसमें भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने भी पाकिस्तान के इंफ्लूएंसर की क्लास लगाने के साथ उनको उन्हीं की भाषा में जवाब भी दिया है।

हरभजन ने पूछा आज कल क्या फूंक रहे हो

हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी इंफ्लूएंसर के सवाल पर जबाव देते हुए उनके पोस्ट पर लिखा कि आज कल क्या फूंक रहे हो? क्या घटिया और मूर्खतापूर्ण सवाल है ये। भाइयों इसको बताओ कि धोनी हर मामले में रिजवान से बहुत आगे है। आप रिजवान से भी ये सवाल करेंगे तो वह भी ईमानदारी से जवाब देंगे। मैं रिजवान को पसंद करता हूं वह एक अच्छे खिलाड़ी हैं और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि धोनी के साथ तुलना करना बिल्कुल गलत है क्योंकि वह आज भी वर्ल्ड क्रिकेट के नंबर 1 खिलाड़ी हैं और विकेटकीपिंग के मामले में उनसे बेहतरीन कोई और नहीं है।

धोनी ने अब तक आईपीएल से नहीं लिया है संन्यास

बता दें कि एमएस धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए दिखते हैं, जिसमें आईपीएल 2024 उनका इस टी20 लीग में भी आखिरी सीजन माना जा रहा था लेकिन अब तक उन्होंने इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। फैंस के बीच धोनी के क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आईपीएल में अपने होम मैच में भी यदि कोई टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेल रही है तो उस टीम से ज्यादा सीएसके को सपोर्ट करते हुए फैंस दिखते थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...