पक्की पकाई फसल को किया आग के हवाले, जान से मारने की नियत से पैट्रोल की बोतल…..

पक्की पकाई फसल को किया आग के हवाले, जान से मारने की नियत से पैट्रोल की बोतल…..

खेत में खड़ी फसल को लगाई आग, जान से मारने की नियत से पेट्रोल से भरी बोतल लेकर दौड़े पीछे…..

बीकानेर@जागरूक जनता। खेत में पकी-पकाई फसल को आग के हवाले करने का मामला जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र में सामने आया है। यही नहीं आरोपी जान से मारने की नियत से पीछे दौड़े। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। काकड़ा गांव निवासी जगदीश विश्नोई ने जगदीश, रामचन्द्र, गिरधारी, शंकरलाल व श्रवण पर आरोप लगाते हुए इनके खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दी है। पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट में बताया कि 04 अप्रैल की दोपहर को आरोपी एक राय होकर उसके काश्तशुदा खेत में खड़ी फसल को आग लगा दी।
आरोप है कि आरोपी फव्वारे के 10 पाइप भी ले गए। फसल के साथ-साथ उसके घर का आवश्यक सामान व 50 हजार रुपए नगदी भी स्वाह हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी तथा उसको जान से मारने की नियत से पेट्रोल की बोतल लेकर पीछे भागे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...