सड़क हादसे में बाइक सवार एक की मौत,दो घायल पीबीएम में भर्ती

सड़क हादसे में बाइक सवार एक की मौत,दो घायल पीबीएम में भर्ती

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई व दो जने घायल हो गए, जिन्हें पीबीएम में भर्ती करवाया गया है । हादसा बीती रात भामटसर के नजदीक हुआ । पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार तीन व्यक्ति देशनोक की तरफ जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही कार ने उन्हे टक्कर मार दी। हादसे में नोखा निवासी दीपक वाल्मीकि की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य मोहित और आदूराम घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनों को बीकानेर पीबीएम अस्पताल भर्ती करवाया गया। जानाकारी के मुताबिक दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलने पर नोखा पुलिस के एएसआई श्रवण कुमार मौके पर पहुंचे। और मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के अनुसार तीनो व्यक्ति देशनोक में संघ में सेवा देने जा रहे थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...