विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर संकल्प एक मिशन ने फिर दोहराया अपना संकल्प

महेन्द्र गर्ग
सिरोही @ जागरूक जनता ब्यूरो। वृक्षारोपण , संरक्षण एवं जागरूकता के लिए संकल्पित संकल्प एक मिशन संस्था ने अपने मिशन को फिर दोराहते हुए सघन वृक्षारोपण का संकल्प लिया। इसमें वृक्षारोपण के लिए लोगो को प्रेरित करने तथा सैकड़ों वृक्षों का रोपण करने का संकल्प लिया गया। इसके बाद बिलेश्वर महादेव मंदिर नादिया में पौधारोपण करके फिर इसकी पूजा अर्चना करके वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
संकल्प एक मिशन के कार्यकर्ता दिनेश रावल नादिया ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी संकल्प एक मिशन की पूरी टीम राजस्थान को हरा-भरा बनाने के लिए जुट गई है तथा सैकड़ों पौधों का रोपण करके बड़ा होने तक उसकी देखभाल का संकल्प लोगों को दिलाया जायेगा तथा उन्होंने बताया कि मनुष्य का प्रकृति से अटूट सम्बंध है। प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी भी है और कर्तव्य भी इस लिए “‪संकल्प टीम” द्वारा इस दिशा में अनेकों प्रयासों से समाज में जागृति लाने का अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है। ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर प्रकृति संरक्षण के प्रति सजग बनकर अपना प्रत्येक व्यक्ति को योगदान देना चाहिए
स्वयं भी एक पेड लगाये एवं अन्य को भी संकल्प दिलाये।

.

.

.

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...