देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म पुरस्कार-2023 के नामांकन शुरू, ये कर सकते है आवेदन

नई दिल्ली@जागरूक जनता। पद्मश्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म पुरस्कार-2023 के लिए ऑनलाइन नामांकन अनुसंशाएं शुरू हो गई हैं। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2022 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन या अनुसंशाएं केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी।  पद्म पुरस्कार, यानी पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। 

यह कर सकते हैं आवेदन

केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं।
इस क्षेत्र में दिया जाता है

यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों, विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों, सेवाओं के लिए ‘उत्कृष्ट कार्य’ को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय का कहना है कि सरकार पद्म पुरस्कारों को ‘लोगों का पद्म पुरस्कार’ में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। अत सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे स्वयं नामांकन सहित नामांकन अनुसंशा प्रेषित करें। 

केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के लिए ठोस प्रयास किए जाने चाहिए, जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियों को वास्तव में महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गो, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग व्यक्तियों में से पहचाना जाना चाहिए और जो समाज की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं।

नामांकन या अनुशंसाओं में उपर्युक्त पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट सभी प्रासंगिक विवरण शामिल होने चाहिए, जिसमें वर्णनात्मक रूप में एक उद्धरण (अधिकतम 800 शब्द) शामिल होना चाहिए। इसमें उनके द्वारा अनुशंसित व्यक्ति की विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों, सेवाओं, संबंधित क्षेत्र, अनुशासन को स्पष्ट रूप से सामने लाया जाना चाहिए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...