गैस कीमतों में कटौती: एलपीजी सिलेंडर आज से 135 रुपए हुआ सस्ता

नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत आसमान को छू रही थी। लेकिन अब ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। क्योंकि पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट कम किए हैं। एलपीजी सिलेंडर के नए रेट आज से लागू हो जाएंगे। अब इंडियन का गैस सिलेंडर 135 रुपये सस्ता हो गया है। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आज से इस रेट पर मिलेंगे सिलेंडर
जानकारी के लिए बता दें कि 19 किलो वाले सिलेंडर पर 1 जून यानी आज से 135 रुपये की राहत मिलेगी। नए रेट जारी होने के बाद दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2219 का हो गया है जो पहले 2354 में मिल रहा था। वही कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 2322, मुंबई में 2171.50, चेन्नई में 2373 में आज से बिकेगा। लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं के लिए अभी कोई राहत सामने नहीं आई है। हालांकि कीमतों में कोई बदलाव भी नहीं हुआ है।

एलपीजी ग्राहकों को मई में लगा था झटका
घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को मई महीने में दो बार बड़ा झटका लगा था। क्योंकि मई महीने में पहली बार 7 मई को सिलेंडर के रेट 50 रुपये बढ़ाए गए थे और 19 मई को भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई थी। एलपीजी सिलेंडर के दामों में एक साथ इतनी बढ़ोतरी होने से लोगों की जेब पर इसका सीधा प्रभाव पड़ा था। फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन कमर्शियल सिलेंडर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। 

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...