बीकानेर से खबर : एसीबी ने बैंक मैनेजर को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, सर्च जारी

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले में एसीबी का शिकंजा लगातार भर्ष्टाचारियों पर कसा जा रहा है। जंहा एसीबी की बीकानेर इकाई ने फिर एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। जिसमे एक बैंक मैनेजर रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथ दबोचा गया है। एसीबी ने बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा बज्जू, बीकानेर के शाखा प्रबंधक अमरजीत परिहार को परिवादी से 30 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की बीकानेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके परिजन के नाम से के.सी.सी. की पत्रावली स्वीकृत करने की एवज में अमरजीत परिहार शाखा प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा बज्जू, बीकानेर द्वारा 60 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी बीकानेर के पुलिस अधीक्षक  देवेन्द्र कुमार विश्नोई के सुपरवीजन में बीकानेर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रजनीश पूनिया के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक आनन्द मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये अमरजीत परिहार पुत्र  रामदेव परिहार निवासी ग्राम कोलासर, तहसील व जिला बीकानेर हाल निवासी ई-145, कान्ता कथूरिया कॉलोनी, बीकानेर हाल शाखा प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा बज्जू बीकानेर को परिवादी से 30हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...