राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ का नववर्ष स्नेह मिलन समारोह आयोजित

राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ का नववर्ष स्नेह मिलन समारोह आयोजित

बीकानेर@जागरूक जनता। राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ का नववर्ष स्नेह मिलन समारोह शनिवार को गांधीनगर स्थित राजस्व विश्राम गृह में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए.एच. गौरी थे। उन्होंने कहा कि राजस्व कार्मिक प्रशासन की धुरी हैं। इन कार्मिकों पर बड़ी जिम्मेदारी रहती है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिससे कार्मिकों में नई ऊर्जा का संचार हो। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने कहा कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान राजस्व कार्मिकों ने सराहनीय काम किया, इससे आमजन को राहत मिली। अतिरिक्त कलेक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा कहा कि राजस्व कार्मिक भविष्य में भी ‘टीम भावना’ के साथ कार्य करें, जिससे सरकार की मंशा के अनुसार सकरात्मक परिणाम प्राप्त किया जा सके। इस दौरान सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) सविना बिश्नोई, उपखंड अधिकारी अशोक कुमार बिश्नोई, जिला रसद अधिकारी भागूराम महला,  नगर निगम उपायुक्त सुमन शर्मा, तहसीलदार कालूराम पड़िहार, नायब तहसीलदार अनिरुद्ध पांडे सहित जिले के विभिन्न उपखंडों, तहसीलों, कोष एवं उप कोष कार्यलयों के कार्मिक तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे। राजस्व मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...