कोरोनाकाल में बिजली कंपनी BKESL की नई सौगात, उपभोक्ताओं को मिलेगी 24 घण्टे यह सुविधा

कोरोनाकाल में बिजली कंपनी BKESL की नई सौगात, उपभोक्ताओं को मिलेगी 24 घण्टे यह सुविधा

बीकानेर@जागरूक जनता ।राज्य में तेजी से फैल रहे कोविड-19 के हालात को देखते हुए बीकेईएसएल ने उपभोवताओं की सुविधा के लिए अपनी वेबसाइट व एप को और बेहतर बनाया है। अब शहर के नागरिक घर बैठे बिजली के नए कनेक्शन, बिल व अन्य राशि जमा करा सकेंगे।  बीकेईएसएल के सीओओ शान्तनू भट्टाचार्य ने बताया कि बीकानेर सहित राज्यभर में कोविड–19 का तेजी से संक्रमण फैल रहा है, ऐसे में उपभोक्ता की सुविधा के लिए बेहतर बनाई गई कम्पनी की वेबसाइट व एप पर उपभोवता अपने बिजली के बिल देख सकेंगे और साथ ही बिल राशि भी जमा करा सकेंगे।
भट्टाचार्य ने बताया कि बिजली का नया कनेक्शन चाहने वाले नागरिक घर बैठे अपने आवेदन कम्पनी की वेबसाइट cescrajsthan.co.in और एप के माध्यम से कर सकते है। एप के लिए उन्हें पहले प्ले स्टोर से सीईएससी राजस्थान राज्यविद्युत एप को डाउनलोड करना होगा। एप व वेबसाइट के माध्यम से नए कनेक्शन से संबंधित सभी दस्तावेज अपलोड किए जा सकेंगे। इसके बाद डिमांड नोट जनरेट होने पर बताई गई राशि जमा करने से नए कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
भट्टाचार्य ने बताया कि बिजली का नया कनेक्शन चाहने वाले नागरिक घर बैठे अपने आवेदन कम्पनी की वेबसाइट cescrajsthan.co.in और एप के माध्यम से कर सकते है। एप के लिए उन्हें पहले प्ले स्टोर से सीईएससी राजस्थान राज्यविद्युत एप को डाउनलोड करना होगा। एप व वेबसाइट के माध्यम से नए कनेक्शन से सम्बंधित सभी दस्तावेज अपलोड किए जा सकेंगे। इसके बाद डिमांड नोट जनरेट होने पर बताई गई राशि जमा करने से नए कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। उन्होंने सभी उपभोवताओं से कम्पनी की वेबसाइट cescrajsthan.co.in के साथ कम्पनी की एप और
यूपीआई प्लेटफार्म से जुड़े पेमेंट एप फोन पे, पेटीम, गुगल पे, अमेजन के अलावा अन्य पेमेंट एप के माध्यम
से अपने बिल की राशि जमा कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हालांकि कम्पनी के कैश काउन्टर भी खुले रहेंगे लेकिन उपभोवताओं को मौजूदा हालातों को देखते हुए ऑनलाइन भुगतान को प्राथमिकता देनी चाहिए जिससे उन्हें बिल जमा कराने के लिए घर से बाहर नहीं जाना पड़े। उपभोवताओं को किसी तरह की दिक्कत हो तो वे कम्पनी की हेल्पलाइन 0141 3532000 और वाट्सएप नम्बर 9116107372 पर सम्पर्क कर सकते है।
भट्टाचार्य ने बताया कि कोविड के मौजूदा हालात को देखते हुए कम्पनी ने आपातकालीन सेवाओं जैसे ऑक्सीजन प्लांट, अस्पताल, कोविड सेंटर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को बिना बाधा के 24 घंटे
बिजली आपूर्ति के लिए कई कदम उठाए हैं।

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414