घर में तुलसी का पौधा लगाना सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पौधे के पास कुछ अन्य पौधे लगाने से भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में 7 ऐसे पौधों का जिक्र किया गया है जिन्हें भूलकर भी तुलसी के पास नहीं लगाना चाहिए। चलिए जानते हैं ये कौन से पौधे हैं।

- कैक्टस (कांटेदार पौधे): तुलसी के पास कभी भी कैक्टस या कोई भी कांटेदार पौधा नहीं रखना चाहिए। कहते हैं इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। जिससे घर-परिवार में तनाव और कलह बढ़ता है।
- मनी प्लांट: वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट कभी भी तुलसी के पास नहीं रखना चाहिए। कहते हैं इससे घर के सदस्यों की तरक्की में बाधाएं आती हैं।
- धतूरा: धतूरा का पौधा भी तुलसी के पास नहीं लगाना चाहिए। कहते हैं इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
- पीपल का पौधा: अक्सर देखा जाता है कि तुलसी के गमले में पीपल का पौधा अपने आप उग आता है। वास्तु के अनुसार ऐसा होना अशुभ माना जाता है। इसलिए इसे तुरंत हटाकर कहीं बाहर लगा देना चाहिए।
- गुलाब: गुलाब का फूल भी तुलसी के पास नहीं लगाना चाहिए। कहते हैं इससे घर के सदस्यों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
- मेहंदी का पौधा: तुलसी के पास मेहंदी का पौधा भी नहीं लगाना चाहिए। कहते हैं इससे घर की शांति भंग हो जाती है।
- मुरझाए पौधे: तुलसी के पास कभी भी सूखे हुए पौधे नहीं होने चाहिए क्योंकि ये दुर्भाग्य को आमंत्रित करते हैं। अगर आपके घर की तुलसी के पास रखा कोई पौधा भी सूख गया है तो उसे तुरंत हटा दें।
रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😮
जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG