“न AC चल रहा था, न स्क्रीन”, हादसे का शिकार Air India विमान जब वह दिल्ली से अहमदाबाद जा रहा था, तब उसके अंदर का वीडियो आया सामने

गुजरात के अहमदाबाद में आज एयर इंडिया का एक विमान हादसे का शिकार हो गया। यही विमान जब दिल्ली से अमहदाबाद जा रहा था, इस दौरान विमान में सवार एक यात्री ने विमान के अंदर का वीडियो बनाया और कई तकनीकी खामियों की जानकारी दी थी।

Ahmedabad London Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है, जिसमें कई यात्रियों की मौत हो गई। यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। बता दें कि यह वही विमान है जो 12 जून की सुबह 10.07 बजे AI 423 नंबर से दिल्ली से उड़ान भरकर सुबह 11.40 बजे अहमदाबाद पहुंचा था। जब यह विमान दिल्ली से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने को तैयार था, तभी विमान में सवार एक यात्री ने इस फ्लाइट में खराब एसी और कई तकनीकी खामियों का वीडियो बनाया।

आकाश वत्स ने जारी किया विमान के अंदर का वीडियो
बता दें कि यह वीडियो प्लेन में सवार पैसेंजर आकाश वत्स ने रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो को देखने के बाद साफ समझ में आ रहा है कि विमान में कुछ ना कुछ गड़बड़ी जरूर थी। बता दें कि यात्री आकाश वत्स ने प्लेन में कुछ खामियों की बात कही है। इसी प्लेन से 2 घंटे पहले आकाश वत्स अहमदाबाद पहुंचे थे। वीडियो में आकाश वत्स कहते हैं, ‘एसी काम नहीं कर रहा है, चीजे खराब पड़ी हैं, बहुत सारे लोग परेशान हो रहे हैं। सीट के सामने लगे स्क्रीन्स भी काम नहीं कर रहे हैं। ये एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर विमान है।’ इस वीडियो में बहुत सारे लोग मैगजीन के सहारे हवा लेने का इस्तेमाल कर रहे हैं और केबिन क्रू को बुलाने के लिए जो बटन्स दिए गए हैं, वो भी काम नहीं कर रहा है।

विमान में सवार कई लोगों की मौत
आकाश वत्स ने कहा, ‘ना इन्फोटेनमेंट सिस्टम काम कर रहा है, ना केबिन क्रू को बुलाने के लिए बटन्स काम कर रहे हैं। फ्लाइट में गड़बड़ी है और मुझे खुद पसीना हो रहा है। 15 मिनट से एसी नहीं चल रहा है।’ बता दें कि यही विमान जब अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरता है तो दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। टेकऑफ करने के कुछ ही देर बाद यह हादसा हो जाता है। अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, इस हादसे में विमान में सवार कई लोगों की मौत की सूचना है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...