अहमदाबाद विमान दुर्घटना से मन अत्यंत व्यथित, शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं:— मदन राठौड़

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अहमदाबाद में एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से मन अत्यंत व्यथित है। इस दुखद घटना में जिन अनमोल जीवनों की क्षति हुई, वह अपूरणीय है। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। हम सब इस कठिन घड़ी में एकजुट हैं। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की ओर से सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा​ कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और विमान हादसे में सवार यात्रियों के असामयिक निधन से अत्यंत दुःख हुआ। वहीं इस दुखद हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन की खबर से राजनीति जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है। विजय रूपाणी लंदन जा रहे थे।दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414