राष्ट्रव्यापी महंगाई हटाओ रैली: दिल्ली में कांग्रेस की रैली को परमिशन नहीं देने को गहलोत ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, ‘जनता 2024 के लोकसभा चुनावों में तोड़ेगी घमंड

केसी वेणुगोपाल और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के विद्याधर नगर नगर स्टेडियम का लिया जायजा,सीएम गहलोत ने कहा, 2024 में जनता मोदी सरकार का घमंड तोड़ेगी

जयपुर। 12 दिसंबर को जयपुर में प्रस्तावित कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी महंगाई हटाओ रैली की तैयारियों के मद्देनजर जयपुर पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल प्रदेश प्रभारी अजय माकन और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज विद्याधर नगर स्टेडियम का जायजा लिया। तीनों ने नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ विद्याधर नगर स्टेडियम मैं रैली कराने को लेकर चर्चा की और पूरे स्टेडियम में घूम-घूमकर जायजा लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी रैली को परमिशन नहीं देने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। हालांकि जायजा लेने के बाद अभी यह तय नहीं हो पाया की रैली विद्याधर नगर स्टेडियम में ही कराई जाए या फिर कहीं और, इसका फैसला भी आज शाम तक हो जाएगा।

रैली के लिए मुख्यमंत्री ने जताया सोनिया-राहुल का आभार
इधर विद्याधर नगर स्टेडियम का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत करते हुए राष्ट्रव्यापी रैली के लिए जयपुर को चुनने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार जताया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने सोच-समझकर जयपुर को चुना है, क्योंकि दिल्ली में रैली को लेकर राजनीति शुरू हो गई थी और कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी रैली को दिल्ली में परमिशन नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पूरे देश में लोग महंगाई से परेशान हैं, ऐसे वक्त में पूरे देश के लोगों की भावनाओं को व्यक्त करने के लिए राष्ट्रव्यापी रैली की जा रही थी, लेकिन बावजूद इसके रैली के आयोजन की परमिशन देने से मना कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इस रैली में राजस्थान सहित तमाम राज्यों के लोग शामिल होंगे।

2024 में जनता सिखाएगी सबक
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार अपने घमंड में चूर है, लेकिन लोकतंत्र में किसी का घमंड नहीं चलता है, भाजपा और मोदी सरकार को न आम लोगों की चिंता है न ही किसानों की चिंता है। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है और बीजेपी के लोग घमंड में चूर हैं, उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जनता इनका सूपड़ा साफ करके का घमंड तोड़ेगी।

वेणुगोपाल ने साधा मोदी सरकार पर निशाना
वहीं रैली स्थल का जायजा लेने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने भी केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। वेणुगोपाल ने कहा कि देश में आज फासिस्ट सरकार का राज है। उन्होंने कहा कि 12 सांसदों को बगैर नियम कायदों के सस्पेंड कर दिया गया और राज्यसभा के भी कई सांसदों को सस्पेंड किया गया है जिसमें लोकसभा और राज्यसभा की परंपराओं पालना नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि आज देश में आम आदमी महंगाई, खाद्य पदार्थ यहां तक कि सब्जियों के बढ़ते दामों से परेशान हैं।

पेट्रोल-डीजल के और रसोई गैस के दाम रोज बढ़ रहे हैं। इसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से राष्ट्रव्यापी रैली जयपुर में की जा रही है जिसमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सहित तमाम राज्यों के लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लगातार लंबे समय से आंदोलन कर रही है, चाहे वो जन जागरण अभियान हो, महंगाई के खिलाफ विरोध पखवाड़ा हो। कांग्रेस पार्टी किसानों और और आम आदमी के साथ खड़ी है। गौरतलब है किकांग्रेस की राष्ट्रव्यापी रैली पहले दिल्ली में आयोजित होनी थी लेकिन दिल्ली में परमिशन नहीं मिलने के चलते कांग्रेस आलाकमान ने इस रैली को जयपुर शिफ्ट कर दिया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...