देर रात लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक,गनीमत रही परिवार के सदस्य समय रहते बच निकले…

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले के पांचू थाना क्षेत्र के कक्कू गांव में एक ढाणी में बीती रात आग लगने की घटना सामने आई है जिसमे आग की वजह से लाखों के नुकसान होने की खबर सामने आ रही है । मिली जानकारी के अनुसार बीती रात को कक्कू गांव स्थित जुगतसिंह की ढाणी में अचानक आग लग गई। जैसे ही आग लगने का पता चला ढाणी में मौजूद परिवार के सदस्य जैसे तैसे भागकर बाहर आये । इस दौरान आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी ढाणी आग के आगोश में घिर गई। आसपास के ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया । बताया जा रहा है कि इस आग लगने की घटना में 8 क्विंटल ग्वार, 2 क्विंटल गेहूं, 30 क्विंटल पशु चारा, 10 क्विंटल बाजरी, 8 क्विंटल मोठ, नगदी, जेवर, कपड़े सहित घरेलू सामान जल गया। जिसकी कीमत लाखों में होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...