बीकानेर में नेशनल सलेक्शन ट्रायल का हुआ आयोजन, राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा..

बीकानेर में नेशनल सलेक्शन ट्रायल का हुआ आयोजन, राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

बीकानेर@जागरूक जनता। स्थानीय एम. एम. ग्राउंड में सोमवार को नेशनल सलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया गया । इस ट्रायल का उद्घाटन खेलकूद प्रशिक्षक अशोक व्यास और सुरेंद्र हर्ष द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से प्रतिभागियों ने भाग लिया।  यह प्रतियोगिता अंडर 10, 14, 17 और सीनियर वर्ग में आयोजित की गयी। विजेता खिलाडी आगामी 11 नवंबर से लखनऊ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विजेता खिलाडियों को पूर्व  UIT चेयरमैन महावीर रांका और राजकुमार किराडु, कन्हैया लाल भाटी, देहात भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज सिंवर और तीरंदाजी प्रशिक्षक गणेश लाल व्यास ने सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य हेतु आशीर्वाद दिया।  इस अवसर पर फील्ड आर्चरी एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान के अध्यक्ष सुषिर सिंह भाटी सचिव मनीष कुमार प्रजापत और कोषाध्यक्ष यशवर्धन पुरोहित ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...