90 लाख की नकबनजी : बीकानेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गैंग के सदस्य को गुना से उठा लाई जाबांज टीम, पढ़े खबर

-नारायण उपाध्याय
बीकानेर@जागरूक जनता। नयाशहर थाना क्षेत्र के पूगल रोड़ स्थित ओझा के मकान से 90 लाख की ज्वेलरी की नकबजनी के मामले में बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है । जंहा पारदी गैंग के एक और बदमाश को एसपी के निर्देशन में बीकानेर पुलिस की टीम ने गुना से दबोच लिया है जंहा से उसे गिरफ्तार कर नयाशहर थाने लाया गया है । पुलिस ने नकबजनी के इस मामले में 6 नामजद आरोपियों में से एक शातिर आरोपी 19 वर्षीय सागर चौहान पुत्र राजेश चौहान जाति पारदी निवासी लिमगांव सिरड़ी जिला अहमदनगर महाराष्ट्र हाल हड्डी मिल के पास गुना मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है । वंही नकबजनी की इस वारदात में रैकी करने वाले रैकी करने वाले नाबालिक के साथ 2 महिलाओं को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । इस वारदात का पर्दाफाश करने में डीएसटी सहित जिला पुलिस की 9 टीमों की ने कड़ी से कड़ी जोड़कर इसका खुलासा किया था ।

नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने पारदी गैंग का राजस्थान में वारदातों का डाटा बेस तैयार करने में मुख्य भूमिका निभाई थी जिसके चलते पारदी गैंग खाकी के आगे बेनकाब हुई और वारदात में शामिल गैंग के 6 सदस्य नामजद हुए और रैकी करने वाले पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

नयाशहर थानाधिकारी चारण ने बताया पारदी गैंग के 6 नामजद आरोपियों को दबोचने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के निर्देशन में एएसपी शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया के नेतृत्व में पारदी गैंग से जुड़ी हर एक खुफिया सूचना को एकत्रित किया गया और रणनीति बनाकर विशेष टीम को गुना मध्यप्रदेश भेजा गया । टीम ने हर एक कड़ी को जोड़ते हुए गैंग के सदस्यों की तलाशी शुरू की जिसमे गुना पुलिस के पारदी गैंग स्पेशलिस्ट ऑफिसर का सहयोग लिया गया और 6 नामजद आरोपियों में से एक आरोपी 19 वर्षीय सागर चौहान पुत्र राजेश चौहान जाति पारदी को दबोच लिया जंहा से उसे गिरफ्तार कर बीकानेर लाया गया है ।

उल्लेखनीय है, बीते 2-3 अक्टूबर की आधी रात करीब 01.45 से 02.15 पर पुगल रोड निवासी दीपक औझा पुत्र भंवरलाल औझा के मकान से करीब 6 से 7 अज्ञात नकाबपोश की गैंग द्वारा घर में घुसकर करीब 90 लाख रूपये के जेवरात व नकदी रूपये चोरी कर ले गये थे। जिस पर नयाशहर थाने में 3 अक्टूबर को अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380,401,414 भादसं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच नयाशहर थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण द्वारा शुरू की गई थी । और मामले की गम्भीरता को देखते हुए जिला एसपी के निर्देशन में 9 टीमों का गठन किया गया था ।

यह जाबांज टीम गुना से आरोपी को पकड़ लाई
विरेन्द्र पाल सिंह, पुनि रिजर्व पुलिस लाईन, सुभाष यादव सउनि, पुलिस थाना बीछवाल,लाखराम कानि पीएस बीछवाल एंव देवेन्द्र कानि डीएसटी आदि टीम आरोपी को गुना से दबोचने में सफलता हासिल की है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...