बीकानेर मंडल पर यात्रियों की सुविधा के लिए 12 जोड़ी और स्पेशल रेलसेवाओं में मासिक सीजन टिकट (MST) की सुविधा हुई शुरू..

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर मंडल पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ने 12 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मासिक सीजन टिकट (MST) की सुविधा प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अनिल रैना ने दी है।

बीकानेर मंडल की निम्नलिखित रेलसेवाओं तथा रेलमार्गों पर मासिक सीजन टिकट (MST) की सुविधा प्रारंभ की जा रही है-

  1. गाड़ी संख्या 04891/92, जोधपुर-हिसार-जोधपुर स्पेशल (जोधपुर-रतनगढ़-जोधपुर रेलखंड पर)
  2. गाड़ी संख्या 09791/92, जयपुर-हिसार-जयपुर स्पेशल
  3. गाड़ी संख्या 04725/26, भिवानी-मथुरा-भिवानी स्पेशल
    (भिवानी-रेवाड़ी-भिवानी रेलखंड पर)
  4. गाड़ी संख्या 04729/30, रेवाडी-फजिल्का-रेवाडी स्पेशल
    (रेवाड़ी-बठिंडा-रेवाड़ी रेलखंड पर बठिंडा को छोड़कर)
  5. गाड़ी संख्या 04733/34, रेवाडी-श्रीगंगानगर-रेवाडी स्पेशल (रेवाड़ी-बठिंडा-रेवाड़ी रेलखंड पर बठिंडा को छोड़कर)
  6. गाड़ी संख्या 04083/84, जीन्द-हिसार-जीन्द स्पेशल
    (हिसार-बठिंडा-हिसार रेलखंड पर बठिंडा को छोड़कर)
  7. गाड़ी संख्या 09744/45, अनुपगढ-सूरतगढ-अनुपगढ स्पेशल
  8. गाड़ी संख्या 04759/60, श्रीगंगानगर-सूरतगढ-श्रीगंगानगर स्पेशल
  9. गाड़ी संख्या 04831/32, बीकानेर-चूरू-बीकानेर स्पेशल
  10. गाड़ी संख्या 02467/68, जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर स्पेशल (जयपुर-बीकानेर-जयपुर रेलखंड पर)
  11. गाड़ी संख्या 09603/04, जयपुर-सीकर-जयपुर स्पेशल
  12. गाड़ी संख्या 09705/06, जयपुर-सादुलपुर-जयपुर स्पेशल
    यात्री ध्यान रखें मासिक सीजन टिकट के जिस रेलसेवाओं व रेलमार्गों के लिए सुविधा शुरू की गई है उसके अतिरिक्त अन्य रेलसेवाओं व रेलमार्गों के लिए बिना टिकट मानते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीपाड़ शहर में हुआ सतरंगी लहरियाँ Savan महोत्सव, महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच

पीपाड़ शहर। ए टू जेड सेवा संस्थान महिला मंडल...

माउंट आबू में BJP की चुनावी बैठक आयोजित

माउंट आबू. आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...