प्रदेश में मानसून मेहरबान: विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, जनता को राहत सर्वोपरि-उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

  • उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विद्याधर नगर और भांकरोटा में जलभराव और विकास कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जयपुर. उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के रोड़ नंबर 14 इलाके का दौरा किया। यहां नाले के पानी की निकासी में आ रही समस्याओं को लेकर उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों के साथ हालतो की समीक्षा की और स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। पानी निकासी की वर्षों पुरानी समस्या के स्थायी समाधान में हो रही देरी को लेकर उपमुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा, “बजट घोषणाओं और विकास कार्यों की नियमित समीक्षा के लिए अब हर महीने दो बैठकें की जा रही हैं, जिनमें संबंधित विभागों को भी शामिल किया जाता है। कई बार जमीनी स्तर की दिक्कतें सामने आती हैं, इसलिए हम जनता से भी सहयोग की अपील करते हैं।”

विद्याधर नगर निरीक्षण के बाद उपमुख्यमंत्री भांकरोटा क्षेत्र के लिए रवाना हुईं, जहां उन्होंने रिंग रोड और एनएचएआई द्वारा चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। अजमेर रोड के समीप जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रिंग रोड का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के ACS प्रवीण गुप्ता, एनएचएआई के रीजनल अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...