मोदी सरकार ने राजस्थान को दिया 72,961.21 करोड़ रुपए का नववर्ष का शानदार तोहफा


Good News: केन्द्र सरकार ने राज्यों को त्योहारी सीजन व नववर्ष पर 72,961.21 करोड़ रुपए का तोहफा दिया। इसमें से राजस्थान को 4396.64 करोड़ रुपए मिलेंगे।

जयपुर. केन्द्र सरकार ने राज्यों को त्योहारी सीजन व नववर्ष पर 72,961.21 करोड़ रुपए का तोहफा दिया। इसमें से राजस्थान को 4396.64 करोड़ रुपए मिलेंगे। शुक्रवार को जारी यह राशि 10 जनवरी 2024 को राज्यों को मिलने वाली कर हिस्से की राशि व 11 दिसंबर 2023 को जारी की गई 72,961.21 करोड़ रुपए की किस्त से अलग है।

केंद्र सरकार ने विभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्यों और ढांचागत विकास की बुनियादी योजनाओं को धन मुहैया कराने के लिए राज्य सरकारों को 72,961.21 करोड़ रुपए की मदद दी है। इसमें सबसे अधिक राशि उत्तरप्रदेश को दी गई है, जो 13088.51 करोड़ रुपए है।

बिहार को 7338.44 करोड़, मध्यप्रदेश को 5727.44 करोड़, पश्चिम बंगाल को 5488.88 करोड़, राजस्थान को 4396.64 करोड़, महाराष्ट्र को 4608.96 करोड़, ओडिशा को 3303.69 करोड़, तमिलनाडु को 2976.10 करोड़,कर्नाटक को 2660.88 करोड़, गुजरात को 2537.59 करोड़, छत्तीसगढ़ को 2485.79 करोड़, झारखंड को 2412.83 करोड़, तेलंगाना को 1533.64 करोड़, केरल को 1404.50 करोड़, पंजाब को 1318.40 करोड़, रुपए जारी किए गए है। अन्य राज्यों को राज्यवार एक हजार करोड़ रुपए से कम मिले हैं।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Next Post

कोरोना JN.1 का वैरिएंट लगा डराने, दुनिया में 52 फीसदी बढ़ गए केस, भारत का अपडेट जानिए

Sat Dec 23 , 2023
दुनियाभर में एक बार फिर से कोरोना का डर फैलने लगा है। कोरोना के नए सब वैरिएंट ने दुनिया भर के 40 से अधिक देशों में दस्तक दे दी है। भारत भी इससे अछूत नहीं रहा है। देशभर में नए […]

You May Like

Breaking News