मोदी सरकार ने राजस्थान को दिया 72,961.21 करोड़ रुपए का नववर्ष का शानदार तोहफा

Good News: केन्द्र सरकार ने राज्यों को त्योहारी सीजन व नववर्ष पर 72,961.21 करोड़ रुपए का तोहफा दिया। इसमें से राजस्थान को 4396.64 करोड़ रुपए मिलेंगे।

जयपुर. केन्द्र सरकार ने राज्यों को त्योहारी सीजन व नववर्ष पर 72,961.21 करोड़ रुपए का तोहफा दिया। इसमें से राजस्थान को 4396.64 करोड़ रुपए मिलेंगे। शुक्रवार को जारी यह राशि 10 जनवरी 2024 को राज्यों को मिलने वाली कर हिस्से की राशि व 11 दिसंबर 2023 को जारी की गई 72,961.21 करोड़ रुपए की किस्त से अलग है।

केंद्र सरकार ने विभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्यों और ढांचागत विकास की बुनियादी योजनाओं को धन मुहैया कराने के लिए राज्य सरकारों को 72,961.21 करोड़ रुपए की मदद दी है। इसमें सबसे अधिक राशि उत्तरप्रदेश को दी गई है, जो 13088.51 करोड़ रुपए है।

बिहार को 7338.44 करोड़, मध्यप्रदेश को 5727.44 करोड़, पश्चिम बंगाल को 5488.88 करोड़, राजस्थान को 4396.64 करोड़, महाराष्ट्र को 4608.96 करोड़, ओडिशा को 3303.69 करोड़, तमिलनाडु को 2976.10 करोड़,कर्नाटक को 2660.88 करोड़, गुजरात को 2537.59 करोड़, छत्तीसगढ़ को 2485.79 करोड़, झारखंड को 2412.83 करोड़, तेलंगाना को 1533.64 करोड़, केरल को 1404.50 करोड़, पंजाब को 1318.40 करोड़, रुपए जारी किए गए है। अन्य राज्यों को राज्यवार एक हजार करोड़ रुपए से कम मिले हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...