तुलसी सेवा संस्थान में खुलेगा आधुनिक ऑपरेशन थियेटर एवं लगेगी सी टी स्कैन मशीन

तुलसी सेवा संस्थान में खुलेगा आधुनिक ऑपरेशन थियेटर एवं लगेगी सी टी स्कैन मशीन

बीकानेर@जागरूक जनता। पीड़ित मानवता की सेवा में अहर्निश कार्यरत तुलसी सेवा संस्थान श्रीडूंगरगढ़ ने वार्षिक साधारण सभा में यह निर्णय लिया है कि इसी वर्ष चिकित्सालय को नए ऑपरेशन थियेटर  के अलावा बेहतरीन सीटी स्कैन मशीन, अनेक चिकित्सकीय आधुनिक उपकरणों, नवीन बेड से सुसज्जित किया जाएगा। इस निमित्त अढ़ाई करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। उक्त कार्यों के लिए धन संग्रहण हेतु संस्थान के अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया तथा उनकी धर्मपत्नी सुशीला पुगलिया ने पहल करते हुए 26 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की है। कलकत्ता के रायचक क्षेत्र में हुई साधारण सभा की बैठक में जतन पारख ने 21 लाख, पोकरमल आसकरण दूगड़ ने 21 लाख रुपये, सुमेरमल डागा ने 11 लाख, जतनलाल पुगलिया ने 11 लाख, नगराज तातेड़ ने 11 लाख, धर्मचंद धाड़ेवा ने 5 लाख,विनोद छाजेड़ ने 5 लाख रुपये देने की घोषणा की है। नथमल सिंघी 2•5 लाख, अमरचंद पुगलिया, इन्द्रचंद छाजेड़, कमल पुगलिया, राजेश डाकलिया, ने 2-2 लाख रुपये तथा मालचंद सिंघी,सुरेश कुमार पुगलिया रमेश कोठारी, दीपक पुगलिया ने 1-1 लाख रुपये  की घोषणा की। इस पुनीत कार्य में महिलाओं ने भी उत्साह पूर्वक भाग लिया। जतनदेवी डागा ने 2 लाख, कंचनदेवी पारख, शोभा छाजेड़, पुष्पा धाड़ेवा, रेणू दूगड़, सुप्यार पुगलिया ने 1-1 लाख रुपये  तथा सुमन सिंघी ने 51हजार रूपयों की राशि प्रदान करने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि लगभग तीन दशक से तुलसी सेवा संस्थान श्रीडूंगरगढ़ में चिकित्सा का पर्याय बना हुआ है। बड़ा ऑपरेशन थियेटर की स्थापना तथा सीटी स्कैन मशीन लगने से रोगियों को एक बड़ी सुविधा उपलब्ध होगी। रेल सेवा संघर्ष समिति व जनजागृति मंच श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष तोलाराम मारू  एवं  साहित्यकार चेतन स्वामी ने बताया कि श्री डूंगरगढ़ में चिकित्सा क्षेत्र में निरन्तर भामाशाहों के द्वारा जनहितारथ सेवा। कार्य किया जा रहा है।जो प्रशंसनीय वह अनुकरणीय है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...