कुम्भलगढ़ टाइगर रिजर्व प्रोजेक्ट पर शीघ्र कार्यवाही हो-सांसद दीयाकुमारी

नई दिल्ली में एनटीसीए की बैठक में लिया भाग

राजसमन्द। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की सदस्य और राजसमंद सांसद दीयाकुमारी ने नई दिल्ली में एनटीसीए की बैठक में भाग लिया। यह बैठक केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान इस पर चर्चा की गई कि एनटीसीए ने संभावित टाइगर रिजर्व के रूप में कुम्भलगढ़ और टॉडगढ़ वन्यजीव अभयारण्य की व्यवहार्यता आकलन रिपोर्ट भले ही प्रस्तुत कर दी हो, लेकिन राजस्थान सरकार द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि एनटीसीए ने 10 नवंबर 2021 को राज्य सरकार को उपयुक्त कार्रवाई के लिए व्यवहार्यता आकलन रिपोर्ट भेजी थी ताकि कुंभलगढ़ और टॉडगढ़ वन्यजीव अभयारण्यों को टाइगर रिजर्व घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। उन्होंने एनटीसीए की बैठक में मौजूद राजस्थान के मुख्य वन्यजीव वार्डन, अरिंदम तोमर से व्यवहार्यता रिपोर्ट की मंजूरी में तेजी लाने के लिए कहा।

सांसद दीया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पर्यावरण राज्य मंत्री हेमाराम चौधरी से अपील की कि एनटीसीए की व्यवहार्यता आकलन रिपोर्ट पर आवश्यक कार्रवाई की जाए ताकि वन्यजीव अभयारण्यों को टाइगर रिजर्व घोषित किया जा सके। रिजर्व से क्षेत्र में पर्यटन और अर्थव्यवस्था को भी और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

बैठक के दौरान, उन्होंने सदस्यों को आश्वासन दिया कि वह रिपोर्ट की मंजूरी के संबंध में राज्य सरकार के साथ सक्रिय रूप से संपर्क करेंगी। सांसद ने देश में वन्यजीव अभयारण्यों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी सुझाव दिए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...