केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर मीटिंग आज, लिया जा सकता है अहम फैसला

कोरोना की वजह से केन्द्र सरकार ने जनवरी 2020, जुलाई 2020 तथा जनवरी 2021 को दी जाने वाली महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की तीन किश्तों पर रोक लगा दी थी।

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार आज केन्द्रीय कर्मचारियों के भत्ते बढ़ाने को लेकर एक अहम बैठक करने जा रही है। बैठक में महंगाई भत्ते (DA) तथा डियरनेस रिलीफ (DR) को लेकर बड़ा फैसला किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से केन्द्र सरकार के 50 लाख से अधिक कर्मचारी तथा 60 लाख से अधिक पेंशनर्स सरकार से महंगाई भत्ते और डियरनेस रिलीफ को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। मीटिंग में नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी और वित्त मंत्रालय और डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग के अधिकारी भाग लेंगे।

आपको बता दें कि कोरोना की वजह से केन्द्र सरकार ने जनवरी 2020, जुलाई 2020 तथा जनवरी 2021 को दी जाने वाली महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की तीन किश्तों पर रोक लगा दी थी। इन तीनों किश्तों को रिलीज करने का भी निर्णय किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो कुल DA बढ़कर 28 प्रतिशत हो जाएगा। इससे केन्द्र सरकार के 50 लाख से अधिक कर्मचारियों तथा 60 लाख से अधिक पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।

यह है बैठक का मुख्य एजेंडा
केन्द्र सरकार की इस मीटिंग का मुख्य एजेंडा केन्द्रीय कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के बकाया डीए और पेंशनर्स को डीआर की भुगतान रखा गया है। केबिनेट सेक्रटेरी की अध्यक्षता में होने वाली इस मीटिंग में DA और DR पर चर्चा की जाएगी। मीटिंग के बाद सरकार इस विषय पर अंतिम निर्णय करेगी।

उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में कर्मचारियों और सरकार के बीच आम सहमति बन सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बकाया डीए का भुगतान जुलाई, अगस्त तथा सितंबर में तीन किश्तों में किया जाएगा। जबकि जून 2021 के डीए की घोषणा अक्टूबर से दिसंबर माह के बीच की जा सकती है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...