मेडिकल कॉलेज के पूर्व छात्र ने 47 साल बाद पीबीएम अस्पताल के विकास कार्य के लिए दिया 60 लाख रूपए का योगदान


बीकानेर, 2 नवंबर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के 5वें बैच के विद्यार्थी तथा रानी बाजार निवासी डॉ. सोमदत्त मेहता ने अपने माता-पिता की याद में पीबीएम अस्पताल में मरीजों के सुविधा के लिए 60 लाख रुपए की राशि योगदान दिया है। डॉ मेहता 1974 से यूनाइटेड किंगडम में चिकित्सक थे व सेवानिवृत्ति के पश्चात उन्होंने यह नेक कार्य करने का निर्णय लिया।
पीबीएम अधीक्षक डॉ परमिंदर सिरोही ने बताया कि इस राशि से पीबीएम अस्पताल के जनाना चिकित्सालय में स्थित डबल्यू कॉटेज व सोनोग्राफी रूम का मरम्मत, निशुल्क दवा वितरण केंद्र में मरम्मत, एंबुलेंस के लिए कक्ष व बाथरूम का मरम्मत, मरीजों के रिकॉर्ड रूम का निर्माण, मर्दाना चिकित्सालय के एक्स वार्ड में बाथरूम व डॉक्टरों के चेंबर्स व बाथरूम का मरम्मत का कार्य, ए आर टी सेंटर के मरम्मत कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने इसके लिए डॉ मेहता का आभार व्यक्त किया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...