दिल्ली में धूलभरी आंधी, 15 उड़ानों का बदला गया रूट, वाहन हुए क्षतिग्रस्त

दिल्ली में शुक्रवार को धूलभरी आंधी देखने को मिली। इस कारण दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली 15 फ्लाइट्स के रूट को बदल दिया गया, वहीं कुछ उड़ानें देरी से शुरू हुईं। इसके अलावा दिल्ली में कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़कर गिर गए हैं।

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को धूल भरी आंधी देखने को मिली। इस बीच दिल्ली हवाई अड्डे पर धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के कारण कुल 15 उड़ानों का रूट बदल दिया गया और कई उड़ाने देरी से शुरू हुई। बता दें कि दिल्ली के मौसम में हुए अचानक बदलाव के कारण आईटीओ इलाके में एक बिजली का खंभा बीच सड़क पर गिर गया। इस कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित हुआ। वहीं दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में धूलभरी आंधी के कारण कई पेड़ उखड़कर गिर गए, इस कारण कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
गुरुवार को भी आई थी धूलभरी आंधी
बता दें कि इससे पहले राजधानी दिल्ली में गुरुवार को भी धूलभरी आंधी देखने को मिली थी। इसके बाद दिल्ली का मौसम सुहाना हो गया था। वहीं हल्की फुल्की बारिश भी देखने को मिलीा। बता दें कि मौसम विभाग की ओर से बीते दिनों पूर्वानुमान जारी किया गया था, जिसके मुताबिक दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई गई थी। बता दें कि गुरुवार को गाजियाबाद में भी तेज आंधी और बारिश देखने को मिली थी। वहीं गुरुवार की शाम को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में धूलभरी आंधी चली, जिसका वीडियो भी सामने आया था। बता दें कि गुरुवार को हुई हल्की बारिश के बाद से दिल्ली का मौसम सुहाना हो गया था।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
राजधानी दिल्ली में बारिश और धूलभरी आंधी को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही जानकारी साझा कर दी थी। मौसम विभाग ने 10 और 11 अप्रैल को बारिश का अनुमान लगाया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत से 5.9 डिग्री अधिक है। बुधवार को दिल्ली में इस मौसम की सबसे गर्म रात दर्ज की गई, जब न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के साथ, शहर को चल रही गर्मी से राहत मिलेगी। सोमवार से दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...