Maharashtra : राज्यपाल कोश्यारी से मिले बीजेपी के नेता, कहा – महाराष्ट्र में अब महावसूली सरकार

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से परमबीर और सचिन वाझे मामले की जांच कराने की मांग की।

नई दिल्ली। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर की चिट्ठी और एपीआई सचिन वाझे के मुद्दे के पर बीजेपी का एक शीर्ष प्रतिनिधिमंडल महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिला। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान बीजेपी नेताओं ने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए बीजेपी नेताओं ने परमबीर सिंह और सचिन वाझे के मुद्दे पर राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब करने की मांग की हैं।

पूरी घटना दुखदाई

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में हालात बहुत खराब हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। इसमें गृहमंत्री से लेकर बड़े नौकरशाह और नेता तक शामिल हैं। इस मामले में जांच होनी चाहिए। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को उगाही करने वाली सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशान में सुधार की जरूरत हैं साथ ही परमबीर सिंह, सचिन वाझे और अनिल देशमुख में राज्यपाल से दखल देने की मांग की।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...