एम. एल. डी. विद्यालय के 7 छात्र -छात्राओं का हुआ राज्य स्तर पर चयन

केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेन्द्र पाराशर)। एम एल डी विद्यालय के 7 छात्र-छात्राओं का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। श्री मिश्री लाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी केकड़ी के निदेशक चंद्र प्रकाश दुबे, डॉ. अविनाश दुबे, अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि 67 वीं जिला स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता मे 7 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ जिसमे 17 वर्ष छात्र वर्ग में भानु प्रताप सिंह, अभय चौधरी, आदित्य चौधरी 19 वर्ष छात्र वर्ग में प्रितेश चौधरी 19 वर्ष छात्रा वर्ग में आर्य श्री चौहान, रितु चौधरी, नेहा शर्मा का चयन हुआ है। राज्य स्तर पर चयनित सभी छात्र-छात्राओं को माला पहना कर और मिठाई खिलाकर भविष्य में आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दी प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन मे 17 वर्ष 19 वर्ष के छात्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीकानेर, 17 वर्ष 19 वर्ष की छात्रा महाराणी उच्च माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में भाग लेने के लिए जाएंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related