लखारा विकास समिती की बैठक हुई संपन्न

ब्लड डोनेशन कैंप का होगा आयोजन

केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेन्द्र पाराशर)। केकड़ी जिला बनने के बाद केकड़ी लखारा विकास समिती की बैठक आयोजित हुई जिसमे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमे समाजसेवी फूलचंद नागोरिया की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर द्वितीय ब्लड डोनेशन कैंप रविवार 1 अक्टूबर को राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी में कराने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ। केकड़ी लखारा विकास समिति के अध्यक्ष प्रवीण नागोरिया ने समूर्ण कैंप का व्यय स्वयं द्वारा देने का प्रस्ताव दिया गया इस हेतु कैंप के लिए विभिन्न प्रचार प्रसार के लिए टीम गठित की गई जिसके लिए अंकित लक्षकार, सनी लक्षकार, ज्योति लक्षकार को जिम्मेदारी दी गई और समाज उपयोगी योजना बनाई गई। बैठक में सभी समाज बंधु गजराज लक्षकार, गोपाल लक्षकार, कैलाश लक्षकार, जगदीश लक्षकार, पवन भाटी, ईश्वर लक्षकार, भागचंद लक्षकार सहित कई समाज बंधुओ ने अपने विचार व्यक्त किए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...