एम. एल. डी. इंटरनेशनल अकादमी केकड़ी के संयोजन में हुआ जिला स्तरीय राइफल और पिस्तौल शूटिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन

केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेन्द्र पाराशर)। 67वी जिला स्तरीय 17 /19 वर्ष छात्र/ छात्रा राइफल और पिस्टल एयर शूटिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन एम एल डी कॉलेज में किया गया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक चंद्रप्रकाश दुबे और विशिष्ट अतिथि ब्रजराज शर्मा पूर्व प्रधानाचार्य व शिक्षा समन्वयक, कैलाश गौड़ तकनिकी सलाहकार, महेश शर्मा, भंवर सिंह,दिनेश चौहान, घासीलाल कुमावत, त्रिलोक मेघवंशी और हनुमान टेलर की उपस्थिति में उद्घाटन समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। शूटिंग व तीरंदाजी खेल में केकड़ी के सत्यनारायण जोशी ने अतिथियों के द्वारा ध्वजारोहण करवाया और उद्घाटन कि घोषणा करवाई। एम एल डी की प्रधानाचार्या प्रतिभा दुबे ने बताया कि 67वी जिला स्तरीय 17 / 19 वर्ष छात्र/ छात्रा राइफल और पिस्टल एयर शूटिंग प्रतियोगिता में कुल 62 प्रतिभागी भाग ले रहे है। उद्घाटन समारोह का मंच संचालन राधेश्याम अहीर के द्वारा किया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related