फायर वर्क्स के अस्थाई अनुज्ञा पत्र आवंटन के लिए शुक्रवार को निकाली जाएगी लॉटरी

बीकानेर@जागरूक जनता। फायर वर्क्स के अस्थाई अनुज्ञा पत्र देने के लिए 29 अक्टूबर को सायं 5 बजे अम्बेडकर भवन में लॉटरी के माध्यम अस्थाई दुकानों का आवंटन किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर अरूण प्रकाश शर्मा ने बताया कि लॉटरी निकालने के लिए 4 अधिकारियों की संयुक्त कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (सिटी ) अध्यक्ष, यूआईटी सचिव, नगर निगम उपायुक्त व कोषाधिकारी बीकानेर सदस्य होंगे।
बीकानेर शहरी क्षेत्र में अस्थाई फायर वर्क्स की दुकानों को खुले मैदानों जैसे एम एम खेल मैदान नयाशहर थाने के पास, बीकानेर, ग्रामीण हाट जेएनवी कोलोनी, जवाहर स्कूल के पश्चित में स्थित निगम की भूमि में अस्थाई दुकानें स्थापित करने के लिए अनुज्ञा पत्र जारी किये जाएंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...