
जयपुर : पंचायती राज संस्थाओं में लॉटरी के माध्यम से आरक्षण का निर्धारण होगा. 17 सितंबर को दोपहर 12 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में लॉटरी निकाली जाएगी. जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी.
18 सितंबर को उपखंड स्तर पर सरपंच वार्ड पंच के पदों पर आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी. जयपुर जिले के 57 जिला परिषद सदस्यों में से SC-ST,OBC और महिला आरक्षण का निर्धारण होगा. जिले में 22 पंचायत समिति प्रधान और 386 पंचायत समिति सदस्यों की भी लॉटरी निकाली जाएगी.
रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😊 🌸


