लोकसभा चुनाव: चंद्रबाबू नायडू ने किया साफ – “NDA में हैं और रहेंगे”

Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम सामने आ चुके हैं। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है तो एनडीए सबसे बड़ा गठबंधन। पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी में हैं। इसी बीच एनडीए में शामिल टीडीपी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने एक बड़ा बयान दिया है।

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम (Lok Sabha Election Results) सामने आ चुके हैं और परिणामों ने काफी चौंकाया भी। बीजेपी (BJP) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है तो एनडीए (NDA) सबसे बड़ा गठबंधन लेकिन दोनों को उम्मीद के अनुसार सीटें नहीं मिली। बीजेपी को 240 सीटें मिली जो पूर्ण बहुमत से कम है, लेकिन बीजेपी के एनडीए गठबंधन को 292 सीटें मिली हैं जो पूर्ण बहुमत से ज़्यादा है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी में हैं। हालांकि इस बार बीजेपी को अपने सहयोगी दलों पर निर्भर रहना पड़ेगा। इन सहयोगी दलों में टीडीपी (TDP) भी शामिल है, जिसे आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में 16 सीटें मिली हैं। आज एनडीए की मीटिंग है। इस मीटिंग से पहले टीडीपी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) ने एक बड़ा बयान दिया है।

NDA में हैं और रहेंगे

आज दिल्ली में एनडीए के मीटिंग है जिसमें एनडीए के सभी दल हिस्सा लेंगे। इस मीटिंग के लिए नायडू भी कुछ देर में रवाना होंगे। मीटिंग के लिए रवाना होने से पहले नायडू ने एक बड़ा बयान दिया है। नायडू ने कहा, “मैं अनुभवी हूं और मैंने इस देश में कई राजनीतिक बदलाव देखे हैं। हम एनडीए में हैं और रहेंगे। मैं एनडीए की मीटिंग में शामिल होने जा रहा हूं।”

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...