Farewell Dinner: मोदी कैबिनेट को आज विदाई भोज देंगी राष्ट्रपति, जानें क्या है ये परंपरा

Farewell Dinner: 18वीं लोकसभा से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) को विदाई भोज के लिए आमंत्रित किया है।

नई दिल्ली. देश में लोकसभा चुनाव (Election Result) के नतीजे आ चुके हैं और इसी के साथ ही एक बार फिर एनडीए सत्ता में वापसी करने जा रही है। हालांकि 2014 और 2019 के मुकाबले इस बार तस्वीर अलग है। 18वीं लोकसभा में एक मजबूत विपक्ष भी सामने होगा। इसी बीच राष्ट्रपति ने मोदी कैबिनेट को विदाई भोज के लिए आमंत्रित किया है। दरअसल, 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त हो रहा है। यानी 16 जून से पहले नई सरकार का गठन हो जाएगा। दशकों से यह परंपरा रही है कि प्रत्येक लोकसभा कार्यकाल के अंत में राष्ट्रपति वर्तमान नेतृत्व वाली सरकार के लिए विदाई रात्रिभोज का आयोजन करते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी 5 जून को उसी परंपरा का पालन करते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल के लिए विदाई रात्रिभोज की मेजबानी करेंगी। विदाई रात्रिभोज का आयोजन राष्ट्रपति भवन में रात 8 बजे से किया जाएगा।

क्या रहे नतीजे
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के साथ ही 18वीं लोकसभा की तस्वीर भी साफ हो गई है। इस चुनाव में एनडीए को जहां 292 सीटें मली है तो वहीं इंडिया ब्लॉक को 234 सीटें हासिल हुई। गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग ने इस साल 16 मार्च को आम चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी। लोकसभा चुनाव 2024 को 7 चरणों में आयोजित किए गए। पहले और दूसरे चरण का मतदान क्रमश: 19 और 26 अप्रैल को हुआ था. जबकि तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे चरण के लिए मतदान क्रमश: 7, 15, 20 और 25 मई को हुआ था. सातवें और अंतिम चरण का मतदान 1 जून को हुआ।

क्या थी PM Modi की पहली प्रतिक्रिया
जनता ने चुनाव में एनडीए के पक्ष में एकतरफा वोट न देकर इंडिया गठबंधन पर भी भरोसा जताया है। बीजेपी को सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश में लगा है। प्रधानमंत्री मोदी ने जीत के बाद पहली प्रतिक्रिया में कहा कि, “चुनाव में देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है। भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है। मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं।”

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...