Lok Sabha Election Dates: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कल 3 बजे करेगा चुनाव आयोग, जानिए 2019 में कितने चरणों में हुआ था इलेक्शन


चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान शनिवार तीन बजे करेगा। इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जाएगा। ये विधानसभा चुनाव ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होंगे।

नई दिल्ली. Lok Sabha Election Dates: चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान शनिवार तीन बजे करेगा। इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जाएगा। ये विधानसभा चुनाव ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होंगे। शुक्रवार को चुनाव आयोग ने लगभग 45 मिनट तक गहन मंथन किया। जिसके बाद यह बात सामने निकल कर आई।

चुनाव आयोग के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव सात से आठ चरणों में हो सकते हैं। नवनियुक्त आयुक्तों के औपचारिक स्वागत के बाद शुक्रवार को पूर्ण आयोग यानी फुल कमीशन की मीटिंग शुरू हुई थी। यह बैठक लगभग 45 मिनट तक चली थी।

2019 में 7 चरणों में हुआ था लोकसभा चुनाव
पिछले लोकसभा (2019) की बात करे तो उस दौरान लोकसभा चुनाव 7 चरणों में हुआ था। पिछली बार 10 मार्च को चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान किया था। पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल और आखिरी चरण के लिए 19 मई को वोटिंग हुई थी। परिणाम 23 मई को आए थे। उस चुनाव के वक्त देश में 91 करोड़ से ज्यादा वोटर्स थे, जिनमें से 67 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने हासिल की थीं 303 सीटें
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 2014 से बड़ी जीत हासिल की थी। लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा को 282 सीटें मिली थीं, जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 303 सीटों पर परचम लहराया था। जबकि, एनडीए को कुल 353 सीटें हासिल हुई थीं। वोट प्रतिशत की बात करें तो उस वक्त बीजेपी को 37.7 फीसदी से ज्यादा वोट प्राप्त हुए थे। जबकि, NDA को 45 फीसदी वोट मिले थे। वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को 52 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Next Post

Electoral Bonds : BJP को सबसे ज्यादा 6000 करोड़ का चंदा, कांग्रेस तीसरे स्थान पर, जानिए किस पार्टी को चार साल में मिला कितना पैसा, यहां देखें पूरी लिस्ट

Fri Mar 15 , 2024
Electoral Bonds : चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड (चुनावी चंदा) का डेटा अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। डेटा से खुलाया हुआ कि किस पार्टी को सबसे ज्यादा और सबसे कम चुनावी चंदा मिला है। नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट […]

You May Like

Breaking News