अनाज मंडी गेट पर जड़ा ताला, दोनों तरफ लगा लम्बा जाम,धरतीपुत्रों के छूटे पसीने,व्यापारियों ने गेट खुलवाने के किये प्रयास, देखे वीडियो

रिपोर्ट- शिवरतन सारस्वत
बीकानेर@जागरूक जनता । देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जमकर अपना कहर बरपा रही है रोजाना लाखों की तादाद में पॉजिटिव रिपोर्ट हो रहे है । बीकानेर में भी बीते कई दिनों से इसके मामलों में 800 से अधिक केस सामने आ रहे है । प्रदेश में बढ़ते आंकड़ो को लेकर राज्य सरकार द्वारा 19 अप्रेल से 3 मई तक जन अनुशासन पखवाड़ा के तहत लॉकडाउन लगा रखा है जिसके तहत सभी मार्केट बाजार बंद है कुछ जरूरी वस्तुओं को इसमें छुट दी गई है । वंही अनाज मंडी में रबी की फसल को देखते हुए इसको कुछ शर्तों के साथ मंडी में बोली व्यवस्था करवाने के लिए रियायत दी गई थी । लेकिन शुक्रवार को राज्य सरकार की नई गाइडलाइन में अनाज मंडियों का समय सुबह 6 बजे से 11 बजे तक कर दिया गया । वंही इस खबर से बेखबर किसान रविवार को गाडियों में अनाज लेकर मंडी पहुंचे तो मंडी कर्मचारियों ने ठीक 11 बजे मंडी गेट पर ताला जड़ दिया ।गेट बंद होने से जो अंदर था वो अंदर रह गया और बाहर वाला बाहर रह गया । मंडी गेट बंद होने से किसानों की गाड़ियों का लंबा जाम लग गया । चिलचिल्लाती तेज धूप में जाम में फंसे धरतीपुत्रो के पसीने छूटने लग गए । वंही कर्मचारियों ने राज्यसरकार की नई गाइडलाइन का हवाला देते हुए गेट खोलने से इंकार कर दिया । वंही गेट बंद की सूचना मिलते ही मंडी व्यापारी मौके पर पहुंच गए और गेट खुलवाने के प्रयास किये ताकि एक बार कतार में लगी गाड़ियों को मंडी में लिया जाए । मौके पर भागीरथ जाखड़, सीताराम जाखड़ सहित कई व्यापारी मौजूद थे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...