Lata Passes Away: CM गहलोत- पायलट, वसुंधरा ने लता मंगेशकर के निधन पर जताया शोक

जयपुर। सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुख जताते हुए श्रदांजलि दी है। इन सभी नेताओं ने ट्वीट कर लता मंगेशकर के निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर अफसोस जताया है। सीएम गहलोत ने लिखा- उनके निधन का दुख। 7 दशक तक उनकी आवाज से भारतीय संगीत गुंजायमान रहा। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। लता मंगेशकर के साथ मेरी मुलाकात मुंबई में हुई थी। मेरे प्रति उनका बहुत स्नेह था। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इसी प्रकार राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी ट्वीट कर लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक जताया है। आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल ने भी लता मंगेशकर के निधन पह गहरा दुख जताया है। हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट कर लिखा- भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और बेनीवाल ने जताया शोक
आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट कर लिखा- भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन की भरपाई करना असंभव है। उनका जाना हर किसी के लिए व्यक्तिगत नुकसान है। निजी तौर पर मेरी सबसे पंसदीदा गायक थीं। जिन्होंने उम्र के हर पड़ाव पर अपने गायन से हर किसी को मोह लिया। सीएम गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा- स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का निधन से स्तब्ध हूं। इसी प्रकार पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा- लता मंगेशकर की आवाज करोड़ों घरों में गूंजती रहेगी। उनका निधन देश के अपूरणीय क्षति है। सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा- भारत रत्न लता मंगेशकर का जाना बेहद दुखदायी है। बचपन से ही लता मंगेशकर की आवाज का प्रशंसक रहा हूं। लता मंगेशकर का निधन उनके लिए बड़ी क्षति है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुख जताया है। पूनिया ने ट्वीट कर लिखा- स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन से स्तब्ध हूं।

महान गायिका लता मंगेशकर का निधन
उल्लेखनीय है कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर का बीते कई दिनों से स्वास्थ्य बिगड़ गया था। स्वास्थ्य स्थिर होने का बाद वेंटिलेटर से आईसीयू शिफ्ट किया गया था, लेकिन अचानक बीते रोज लता मंगेशकर की सेहत बिगड़ने लगी थी। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। रविवार सुबह लता मंगेशकर ने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली। पीएम मोदी ने भी लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...