बीकानेर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत..

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर से दिल्ली के लिए रवाना हुई ट्रेन से कटने एक युवक की दर्दनाक मौत होने की घटना सामने आई है। घटना आज सुबह श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में बीकानेर की तरफ तीन किलोमीटर पर स्थित रेलवे ट्रैक के आसपास की है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान कल्याणसर निवासी 30 वर्षीय भंवरलाल पुत्र तोलाराम जाट के रूप में हुई है । बीकानेर से दिल्ली के लिए रवाना हुई ट्रेन जब श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में पहुंची तो इस दौरान युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे वह बुरी तरह कट गया । युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कई देर तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही, इस दौरान आसपास के खेतों से ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे वंही पुलिस को सूचना दी गई जिसकी इत्तला मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया है ।  प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि युवक ने आत्महत्या की होगी,लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है । हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। गौरतलब है, बीकानेर में बीते दिनों से आत्महत्या के मामलों में एक बार फिर से बढ़ोतरी हो गई है जिसकी चपेट में युवा वर्ग आ रहे है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...