कोविड : इस समय राजनीति नहीं, राज्य नीति पर चलना होगा-राजे

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने महामारी कोविड से पार पाने के लिए एक सकारात्मक संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि यह ऐसा समय है, जब हमें राजनीति नहीं, राज्य नीति पर चलना है। तो आओ साथ चलें।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने महामारी कोविड से पार पाने के लिए एक सकारात्मक संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि यह ऐसा समय है, जब हमें राजनीति नहीं, राज्य नीति पर चलना है। तो आओ साथ चलें।

राजे ने कहा है कि कोविड के कारण देश ही नहीं हमारा प्रदेश भी संकट से गुज़र रहा है।ऐसी स्थिति में डरने की नहीं, सावधानी बरतने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि अगर हम स्वेच्छा से घर पर रहते हैं तो इसका फ़ायदा परिवार को ही नहीं पूरे प्रदेश को होगा। मास्क पहनोगे और हाथ धोओगे तो इसका लाभ भी सबको मिलेगा। प्रदेश में चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच राजे का संदेश राजनीति से परे हैं। कोविड महामारी का संक्रमण तेज होने के बाद पहली बार राजे ने यह संदेश दिया है। प्रदेश की तीन सीटों पर हुए उप चुनाव में पार्टी ने उन्हें स्टार प्रचारक का जिम्मा दिया था, हालांकि वो प्रचार के लिए नहीं पहुंची थी। राजे आए दिन सोशल मीडिया पर सक्रिय नजर आती हैं।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related