कोविड : इस समय राजनीति नहीं, राज्य नीति पर चलना होगा-राजे

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने महामारी कोविड से पार पाने के लिए एक सकारात्मक संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि यह ऐसा समय है, जब हमें राजनीति नहीं, राज्य नीति पर चलना है। तो आओ साथ चलें।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने महामारी कोविड से पार पाने के लिए एक सकारात्मक संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि यह ऐसा समय है, जब हमें राजनीति नहीं, राज्य नीति पर चलना है। तो आओ साथ चलें।

राजे ने कहा है कि कोविड के कारण देश ही नहीं हमारा प्रदेश भी संकट से गुज़र रहा है।ऐसी स्थिति में डरने की नहीं, सावधानी बरतने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि अगर हम स्वेच्छा से घर पर रहते हैं तो इसका फ़ायदा परिवार को ही नहीं पूरे प्रदेश को होगा। मास्क पहनोगे और हाथ धोओगे तो इसका लाभ भी सबको मिलेगा। प्रदेश में चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच राजे का संदेश राजनीति से परे हैं। कोविड महामारी का संक्रमण तेज होने के बाद पहली बार राजे ने यह संदेश दिया है। प्रदेश की तीन सीटों पर हुए उप चुनाव में पार्टी ने उन्हें स्टार प्रचारक का जिम्मा दिया था, हालांकि वो प्रचार के लिए नहीं पहुंची थी। राजे आए दिन सोशल मीडिया पर सक्रिय नजर आती हैं।

.

.

.

Date:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आसाराम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम Court पहुंची रेप पीड़िता, रद्द करने की मांग

आसाराम को राजस्‍थान हाईकोर्ट ने स्‍वास्‍थ्‍य कारणों और उम्र...

किसानों को उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति हेतु राज्य सरकार के सशक्त प्रयास : कृषि मंत्री डॉ. Kirodi Lal

राज्य सरकार किसानों को उर्वरकों की निर्बाध, पर्याप्त एवं...