कोहली ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, लोगों से की यह खास अपील

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटरों द्वारा कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने का सिलसिला लगातार जारी है और अब इस लिस्ट में नया नाम भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का भी जुड़ गया है। उन्होंने सोमवार को वैक्सीन की पहली डोज लेते हुए एक फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से एक खास अपील भी है। उन्होंने कहा है कि, ‘जितना जल्दी हो सके, कोरोना वैक्सीन लेने की कोशिश करें और सुरक्षित रहें।’

बता दें विराट कोहली से पहले टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे, सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और तेज गेंदबाज उमेश यादव भी कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने मार्च में टीका लगवा लिया था।

इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होने से पहले खिलाड़ियों को लग सकता है कोरोना वैक्सीन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) को उम्मीद है कि इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले खिलाड़ियों को भारत से रवाना होने से पहले कोरोना वायरस के खिलाफ लगने वाले टीके(वैक्सीन) का पहला डोज लग जाएगा। हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग के स्थगित होने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले वाले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के लिए हालांकि इंग्लैंड जाने से पहले टीका लगवाना मुश्किल होगा।

बीसीसीआई ने कहा है कि, ‘कोविड-19 से उबरने के बाद आप एक समय अवधि के बाद ही टीकाकरण करवा सकते हैं। अगर प्रसिद्ध कृष्णा 18 या 20 मई को नेगेटिव आते हैं तो भी उनको पहले टीके के लिए चार सप्ताह का इंतजार करना होगा।’ बोर्ड ने कहा कि अगर सभी खिलाड़ी भारत में कोविशील्ड टीका लगवाते हैं तो इंग्लैंड में इसके दूसरे डोज को लेने में आसानी होगी, क्योंकि यह ऑक्सफोर्ड का टीका है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...