नशे के कारोबार पर खाकी का बड़ा प्रहार,दस लाख से अधिक टेबलेट्स को किया जब्त, 500 से अधिक तस्कर चढ़े हत्थे

नशे के कारोबार पर खाकी का बड़ा प्रहार,दस लाख से अधिक टेबलेट्स को किया जब्त, 500 से अधिक तस्कर चढ़े हत्थे

चुरू@जागरूक जनता । बीकानेर रेंज में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी एवं उपयोग का प्रचलन रोकने एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु रेंंज स्तर पर 12 नवम्बर,2020 से ‘‘ऑपरेशन प्रहार‘‘ अभियान से चलाया जा रहा है।
महानिरीक्षक पुलिस (बीकानेर) ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रकरणों में अब तक 10 लाख 02 हजार नशीली टेबलेट्स, 106 क्विंटल डोडा पोस्त, 31.619 किग्रा अफीम, 1.166 किग्रा हेरोईन व अन्य पदार्थ जप्त किये गये है। रेन्ज के अधीनस्थ जिलों में ऑपरेशन प्रहार के तहत नशीले पदार्थो की तस्करी के अब तक 359 प्रकरण दर्ज किए गए है जनमें 506 मुलिज्म/सप्लायर्स को गिरफ्तार किया गया है। इन प्रकरणों में गिरफ्तार व्यक्तियों से किए गए अनुसंधान के आधार पर चिन्हित किए गए सप्लायर्स के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। नशीली टेबलेट्स का बड़े स्तर पर कारोबार करने वालों एवं निर्माता कम्पनियों को भी चिन्हित किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। अनुसंधान के तहत प्रतिबंधित दवाईयां एक विशेष कम्पनी न्यू टेक हैल्थ केयर लिमिटेड नरेला दिल्ली के मालिक द्वारा फर्जी कम्पनी राज ट्रेडर्स स्वेग फार्म रामनगर जयपुर के माध्यम से आगे सप्लाई किये जाना पाया जाने पर मालिक को गिरफ्तार किया गया तथा अनुसंधान जारी है।
आमजन एवं नवयुवकों को नशे से दूर करने के लिए रेंज के सभी जिलों में पुलिस द्वारा थाना स्तर व बीट स्तर पर नशा मुक्ति शिविरों का आयोजन किया जाकर जागरूकता पैदा की जा रही है। रेंज में अब तक ऎसे 328 शिविर आयोजित किये जा चुके है। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाकर नशा मुक्ति के सम्बन्ध में जागरूकता पैदा की जा रही है।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414