दिल्ली में जज की खुदकुशी, अलवर में रोते हुए पिता ने दी मुखाग्नि, पत्नी-बच्चे अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए

दिल्ली की पॉश कॉलोनी में आत्महत्या करने वाले अलवर के जज अमन शर्मा का शव उनके घर अलवर पहुंचा, जहां आज तीज की श्मशान में अंतिम संस्कार कर दिया गया. जज अमन शर्मा के पिता एडवोकेट प्रेम कुमार शर्मा ने रोते हुए बेटे की च‍िता को मुखाग्नि दी. सुसाइड के बाद अमन की पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से चली गई. अंतिम संंस्कार में शामिल नहीं हुई. अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली और हरियाणा राजस्थान कैडर के कई वरिष्ठ जज पहुंचे थे. परिजनों ने बताया 2021 में अमन की पोस्टिंग हुई थी.

अमन को बहुत टार्चर किया गया
अमन की बहन के ससुर राजेश ने बताया कि ये दुखद घटना है. ऐसी घटना का सामना भगवान किसी को नहीं कराए. उन्होंने बताया कि 1 मई को रात 8:00 बजे अमन का प्रेम प्रकाश जी के पास फोन आया कि यह मेरा अंतिम कॉल है. उसके बाद वह रात को ही दिल्ली पहुंच गए. अमन को वहां काफी टॉर्चर किया गया, और 2 मई को दोपहर में आत्महत्या कर ली.

अमन की साली जम्मू में IAS
राजेश ने बताया कि अमन की साली जम्मू में आईएएस है. पत्नी का चचिया ससुर भी उस वक्त वहीं था. अमन का छोटा भाई भी सड़क दुर्घटना के बाद मानसिक अवसाद में है. उन्होंने कानून के हिसाब से कार्रवाई की मांग की. दोषी को सजा मिलनी चाहिए.

अलवर बहुत कम आती थी पत्नी
पड़ोस के लोगों ने कहा की शादी के बाद अमन की पत्नी अलवर बहुत कम आती थी. कुछ महीने पहले उसकी डिलीवरी अलवर के एक निजी अस्पताल में हुई थी. अमन और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, पत्नी की बहन और उसके पति भी पुलिस में सीनियर पद पर तैनात हैं. परिजनों ने बताया कि जब अमन ने आत्महत्या की तो उस समय उसकी पत्नी की बहन भी घर में मौजूद थी.

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG

www.jagrukjanta.net

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विधानसभा में चतुर्थ श्रेणी से उप सचिव तक 52 कर्मियों को मिला प्रमोशन, स्पीकर डॉ. देवनानी का बड़ा फैसला

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. वासुदेव देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा...

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...