आयकर विभाग ने फ्रीज किया कांग्रेस का बैंक खाता, माकन ने बताया यह लोकतंत्र पर तालाबंदी है

IT Department Frozen Congress Bank Accounts : लोकसभा चुनाव 2024 (lok sabha Election 2024) से पहले आयकर विभाग (Income Tax Department) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस (Congress) पार्टी का बैंक खाता फ्रीज कर दिया है।

IT Department Frozen Congress Bank Accounts : नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आयकर विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी में शुमार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का बैंक खाता फ्रीज कर दिया है। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने बताया है कि राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को आयकर विभाग ने फ्रीज कर दिया है। आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ की वसूली निकाली है। यह मामला तब किया गया है जब उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को चुनावी बॉण्ड को असंवैधानिक करार दिया है।

यह लोकतंत्र पर तालाबंदी है
माकन ने इस मामले पर पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि “आप लोगों को जानकार हैरानी होगी कि हिंदुस्तान के अंदर लोकतंत्र पूरी तरह से खत्म हो गया है। हमें परसों यह जानकारी मिली है कि जो चेक हम जारी कर रहे हैं, उन्हें बैंक स्वीकार नहीं कर रहा। हमने जब इसकी छानबीन की तो हमें बताया गया कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के सभी खातों को फ्रीज कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी के खातों पर तालाबंदी, लोकतंत्र पर तालाबंदी है।”

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भारत, आईटी सेक्टर 2025 में पैदा करेगा 4.5 लाख से ज्यादा नई नौकरियां

भारत के आईटी सेक्टर में भर्तियों में 2025 की...

जिस दिन परामर्श उसी दिन होगी पैथोलॉजी जांच, मरीज को नहीं आना होगा दूसरे दिन

चिकित्सा शिक्षा सचिव ने मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध सभी...

संपूर्ण अजमेर संभाग के व्यक्तियों को मिलेगा चिकित्सा सुविधाओं का लाभ – देवनानी

नवीन मेडिसन ब्लॉक का हुआ शुभारम्भ जयपुर। अजमेर के जवाहर...