अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कल : हौसलों की उड़ान हुनर के साथ कार्यक्रम में महिलाएं लड़कियां नृत्य गायन के साथ करेंगी अपने हुनर का प्रदर्शन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कल : हौसलों की उड़ान हुनर के साथ कार्यक्रम में महिलाएं लड़कियां नृत्य गायन के साथ करेंगी अपने हुनर का प्रदर्शन

बीकानेर@जागरूक जनता । युवा भारत संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हौसलों की उड़ान हुनर के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन सोमवार 8 मार्च को 3:00 बजे से किया जाएगा । इस कार्यक्रम में आरएसटीपी कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण ले रही महिलाएं लड़कियां अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी साथ ही नृत्य एवं गायन का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा ।  इस अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया जाएगा ।कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीजे श्री पवन अग्रवाल साहब करेंगे संस्था की संचालिका इन्दू पाण्डे ने बताया कि  विशिष्ट महिलाओं का इस अवसर पर सम्मान भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि  यह कार्यक्रम युवा भारत संस्थान के परिसर महारानी भवन अंबेडकर कॉलोनी में आयोजित होगा।  कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुनीता गौड़ होंगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...

Jagruk Janta Hindi News Paper 27 May 2026

Jagruk Janta 27 May 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...