पाकिस्तान में हिंदु परिवार के पांच सदस्यों की बेरहमी से गला रेत कर हत्या, पाक सरकार ने दिए जांच के आदेश

पाकिस्तान में हिंदु परिवार के पांच सदस्यों की बेरहमी से गला रेत कर हत्या, पाक सरकार ने दिए जांच के आदेश

नई दिल्ली@ जागरूक जनता ।
पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सामूहिक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पाकिस्तान के मुल्तान में एक परिवार के पांच लोगों की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पाकिस्तान में हिंदू समुदाय काफी डरा हुआ है। हालांकि, घटना के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पाकिस्तान में हिंदुओं और दूसरे अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा के कई मामले सामने आ चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक मुल्तान के इस हिंदू परिवार के सदस्यों की लाशें रहीम यार खान शहर से 15 किलोमीटर दूर चक नंबर 135-पी, अबू धाबी कॉलोनी में उनके घर में मिली हैं। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू और कुल्हाड़ी सहित हत्या के हथियार बरामद किए हैं।

रहीम यार खान में सामाजिक कार्यकर्ता बिरबल दास ने बताया कि मारे गए रामचंद मेघवाल हिंदू थे और उनकी उम्र 35-36 साल की थी। वह लंबे समय से टेलर की एक दुकान चला रहे थे। उन्होंने बताया कि यह घटना सबको हैरान करने वाली है। हालांकि, पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार उस्मान ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने के लिए कहा है।

अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी

अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ-साथ पाकिस्तान के मानवाधिकार संगठन भी अल्पसंख्यकों को निशाना बनाए जाने के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। इसके बावजूद हालात बेहतर होते नजर नहीं आ रहे। सिर्फ हिंदू ही नहीं, ईसाइयों, अल्पसंख्यक जातियों के साथ भी अक्सर हिंसा के मामले सामने आते हैं। कभी नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर जबरदस्ती उनकी शादी करा दी जाती है और धर्म बदल दिया जाता है, तो कभी पूजास्थलों और घरों को निशाना बनाया जाता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414