सुखाड़िया विश्वविद्यालय में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का साइंस सेंटर


चालीस करोड़ की आएगी लागत अंतरिक्ष सौरमंडल खगोल एवं विज्ञान से जुड़ी जिज्ञासाओं और समाधानों का थ्रीडी प्रदर्शन। सुखाड़िया विश्वविद्यालय यहां लोक विरासत अध्ययन केंद्र भी विकसित करने जा रहा है। जहां लोक कलाओं और लोक संस्कृति का संरक्षण किया जाएगा।

उदयपुर । राजस्थान में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का साइंस सेंटर बनाया जाएगा। चालीस करोड़ रुपए की लागत वाले इस सेंटर में अंतरिक्ष, सौरमंडल, खगोल एवं विज्ञान से जुड़ी तमाम जिज्ञासाओं और समाधानों का थ्रीडी प्रदर्शन किया जाएगा। लागत की 75 फीसदी राशि साइंस सेंटर के निर्माण जबकि पच्चीस फीसदी फंड इसके संचालन तथा रिजर्व में रखा जाएगा।

सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह ने बताया कि एकेडमिक कौंसिल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय एवं विज्ञान एवं तकनीकी विभाग को विज्ञान केंद्र का साइंस सेंटर का प्रस्ताव भेजा गया है। निर्माणाधीन साइंस सेंटर अपने तरीके का देश का सबसे अनोखा साइंस सेंटर होगा। जो विश्वविद्यालय की साढ़े सात एकड़ जमीन पर विकसित किया जाएगा। इसकी स्थापना और विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार मिलकर आर्थिक सहयोग करेगी। इसमें अंतरिक्ष, सौरमंडल, खगोल एवं विज्ञान से जुड़ी तमाम जिज्ञासाओं और समाधानों का थ्रीडी प्रदर्शन होगा, जिसे एक प्लेनिटोरियम की तरह विकसित किया जाएगा।

लोक विरासत अध्ययन केंद्र भी होगा विकसित

सुखाड़िया विश्वविद्यालय यहां लोक विरासत अध्ययन केंद्र भी विकसित करने जा रहा है। जहां लोक कलाओं और लोक संस्कृति का संरक्षण किया जाएगा। महाराणा कुंभा के कला संस्कृति में योगदान पर शोध करने के लिए एक मेवाड़ पीठ की स्थापना की जाएगी, जिसमें महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउंडेशन से सहयोग लिया जाएगा।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गहलोत सरकार का बड़ा फैसला : प्रदेश में कक्षा 6 से 8 तक विद्यार्थी 8 फरवरी से स्कूल जा सकेंगे, 200 की उपस्थिति में रहेगी...

Sun Jan 31 , 2021
मुख्यमंत्री ने आगामी 8 फरवरी से स्कूलों को कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों और कॉलेजों को स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष और स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए हैल्थ प्रोटोकॉल की पूर्ण पालना की शर्तों के साथ खोलने […]

You May Like

Breaking News