सब मिलकर कार्य करें तभी संगठन को आगे बढ़ा सकते हैं–पवन अग्रवाल

अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति और ब्रिक्स मानवाधिकार मिशन सामाजिक न्याय का संयुक्त नववर्ष स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित

जयपुर। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल ने कहा है कि संगठन में सभी सदस्य तन-मन व धन से मिलकर कार्य करें तभी संगठन को आगे बढ़ाया जा सकता है। पवन ने अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति और ब्रिक्स मानवाधिकार मिशन सामाजिक न्याय के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जयपुर के टोंक रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित नववर्ष स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि उन्हें आज बहुत ही खुशी हो रही है कि नववर्ष पर दोनों संगठन के सभी पदाधिकारी आज एक साथ एक मंच पर एकत्रित होकर आपसी स्नेह प्रकट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों संगठनों के पदाधिकारी ऐसे ही मिलकर अपनी जिम्मेदारियों को निभाकर अपने-अपने कार्यों को करते हुए संगठन को आगे बढ़ाते रहें। साथ ही उन्होंने नववर्ष पर आशा जताते हुए कहा कि सभी सदस्य एक-दूसरे का सहयोग करते हुए अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, जिससे कि संगठन निरन्तर आगे बढ़ता रहे।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रिक्स मानवाधिकार मिशन सामाजिक न्याय के प्रदेशाध्यक्ष श्योराज सिंह ने कहा कि आज इस तरह से दोनों संगठनों के सभी सदस्यों का मिलना बहुत ही शानदार संदेश है और ये जरूरी भी है ताकि सभी सदस्यों के बीच आपसी सहयोग हमेशा बना रहे।

इनको मिला सम्मान–
आज के सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले पदाधिकारियों में अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल, समिति की महिला प्रदेशाध्यक्ष स्नेहलता भारद्वाज समिति के मुख्य संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद मोदी, समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष पूनमचंद दंडारिया व राजीव दाधीच, समिति के प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर अग्रवाल, समिति के प्रदेश सचिव सत्यनारायण अग्रवाल, समिति के प्रदेश मीडिया प्रभारी गोविन्द गोपाल सिंह, समिति के प्रदेश युवा महामंत्री गजानन्द अग्रवाल, जयपुर शहर महिला अध्यक्षा स्नेह साहनी, जयपुर शहर उपाध्यक्ष सुभाष, जयपुर शहर सचिव बजरंगलाल शर्मा, सिविल लाइन विधानसभा से अध्यक्ष प्रमोद भारद्वाज, बगरू विधानसभा से अध्यक्ष निशान्त वर्मा, सदस्य कमलेश सोनी, कोटा संभाग के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा व उनकी पूरी टीम सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण शामिल रहे। वहीं ब्रिक्स मानवाधिकार मिशन सामाजिक न्याय के प्रदेशाध्यक्ष श्योराज सिंह गुर्जर, ब्रिक्स के प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्राज सिंह, प्रदेश महासचिव सत्यनारायण यादव, संयोजक प्रमोद भारद्वाज, सचिव अभिषेक गुप्ता, दौसा जिला अध्यक्ष मनोज भट् जयपुर जिला अध्यक्ष जितेंद्र सैनी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का भी सम्मान किया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...